लो ब्लड प्रेशर को तुरंत सामान्य करने के घरेलू तरीके

लो ब्लड प्रेशर को तुरंत सामान्य करने के घरेलू तरीके

सेहतराग टीम

आज के समय में लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। क्योंकि लोगों में तनाव बढ़ता चला जा रहा है। वहीं आधुनिक समय में कुछ पाने की चाहत में लोग काफी भागदौड़ कर रहे हैं। इसकी वजह से लोगों के शरीर में कई तरह की समस्याएं भी हो रही हैं। उन्हीं परेशानियों में एक है ब्लड प्रेशर की जो काफी लोगों में देखा जा रही है। अगर ब्लड प्रेशर कम होता है तो लोगों को चक्कर आने लगता है, आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। इसके अलावा हाथ पैर भी ठंडे पड़ने लगते हैं। ऐसे में दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आप लो बीपी को सामान्य स्तर पर ला सकते हैं। जानें वो घरेलू नुस्खे क्या क्या हैं

पढ़ें- एसिडिटी में तुरंत आराम देंगे ये आसान और स्पेशल घरेलू नुस्खे

लो बीपी सामान्य करने के घरेलू तरीके (Home Remedies for Low Blood Pressure in Hindi):

दालचीनी भी लाभकारी

अगर आपको लो बीपी की परेशानी है तो उसमें दालचीनी भी फायदेमंद है। इसके लिए बस आप दालचीनी के पाउडर को रोजाना गर्म पानी के साथ लें। इसे रोजाना सुबह शाम पीएं। रोजाना सुबह शाम इसका सेवन करने से लो बीपी की समस्या खत्म हो जाएगी।

आंवला खाना फायदेमंद

लो बीपी में आंवला खाना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए बस आप एक कप आंवले के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और उसे पी लें। ऐसा करने से आपको जल्दी राहत मिलेगी। इसके अलावा आप आंवले का मुरब्बा भी खा सकते हैं। 

नमक की चीजें खाएं

लो बीपी में नमक युक्त चीजें खाना फायदेमंद होगा। इसके अलावा अगर आप भरपूर चीजों से युक्त डाइट भी लेंगे तो भी लो बीपी की समस्या खत्म हो जाएगी। 

छाछ पीएं

बीपी की समस्या होने पर छाछ भी लाभकारी है। इसके लिए बस आप एक गिलास छाछ में भुना हुआ जीरा और हींग मिलाकर पीएं। रोजाना ऐसा करने से लो बीपी में आराम मिलेगा। 

तुरंत पीएं कॉफी

बीपी के लो होने पर उसे सामान्य करने का सबसे बेहतरीन तरीका कॉफी है। जैसे ही आपको लगे की बीपी कम हो रहा है तो तुरंत एक कप दूध में कॉफी पाउडर डालें और उसे झट से पी लें। कॉफी बीपी को तुरंत ही बूस्ट करता है।

इसे भी पढ़ें-

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है यह कमाल का चूर्ण, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।